फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The assault on shopper in pulwama

पुलवामा में आतंकियों ने दुकानदार पर किया हमला

Sun, 20 Mar 2016 01:00 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
The assault on shopper in pulwama
आतंकवादी

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के मुरन चौक में आतंकियों द्वारा एक दुकानदार पर गोलियों से हमला किया। इस दौरान दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम आतंकियों ने मुरन चौक में मुद्स्सर अहमद वानी नाम के एक दुकानदार पर फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला उस समय हुआ जब वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


मुद्स्सर को घायल अवस्था में पुलवामा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक होने के चलते उसे श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के तुरंत बाद घटना स्थल पर सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी पहुंचे और मौके का जायजा लिया गया।

तुरंत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा फरार आतंकियों को तलाशने के लिए संयुक्त अभियान छेड़ा गया। गौरतलब इससे पूर्व भी 13 मार्च को आतंकियों द्वारा करीमाबाद गांव में जहांगीर अहमद(26) पर गोलियां चलाई थी और उसे घायल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed