{"_id":"572f392a4f1c1bdb125cd4c5","slug":"forcefully-woman-raped-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात घर में घुसकर जबरदस्ती महिला के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात घर में घुसकर जबरदस्ती महिला के साथ किया दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 09 May 2016 03:17 PM IST
सार
- पीड़ित महिला का पति कुवैत में काम करता है
- रात को करीब दो घंटे तक आरोपी पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करता रहा
विज्ञापन
rape demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले की पीड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव में रविवार एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति कुवैत में काम करता है और घर में अकेले पाकर आरोपी जबरदस्ती घर में घुस आया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के भाई व देवर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को परिवार के सदस्य किसी काम से घर में नहीं थे। आधी रात को करीब साढ़े 12 बजे आरोपी युवक ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
रात को करीब दो घंटे तक आरोपी पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करता रहा। वहीं सुबह होश आने पर महिला ने सारी आपबीती अपने पति व भाई को सुनाई। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद यूनुस के खिलाफ घर में जबरदस्ती घुसने और बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला की जांच जिला अस्पताल में कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के अनुसार सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया जाएगा।