{"_id":"56dadc974f1c1b242d8b492f","slug":"accident-in-udhampur-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 05 Mar 2016 06:48 PM IST
सार
- तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर पलटी कार
- डिवाइडर से टकराने से कार के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
उधमपुर बाईपास पर हादसे का शिकार कार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर-जम्मू बाईपास सड़क पर फिल्मी स्टाइल में एक कार पलट गई। कार फोर लेन के एक लेन से दूसरी तरफ जा पलटी। दो तीन पलटे खाने के बाद कार में बैठे में दो किशोर घायल हो गए। बताया जा रहा है कार की स्पीड काफी अधिक थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब उधमपुर से जम्मू जा रही एक मारुति स्विफ्ट कार तेज गति के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उधमपुर, श्रीनगर, जम्मू से जोड़ने वाले प्रमुख चौक जखैनी चौक से करीब पांच किलोमीटर दूर ढलान पर एक मारुति कार मोड़ पर पलट गई। क्षेत्र में दो मोड़ थे।
विज्ञापन
एक मोड़ तो कार चालक ने सही तरीके से काटा। दूसरा मोड़ पुल के नजदीक था। मोड़ काटने के दौरान कार असंतुलित हो गया। उसने मोड़ पर अचानक ब्रेक लगाई, लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई और वह पलट कर दूसरी तरफ ढलान पर जाकर गिरी।
विज्ञापन
कार ने एक और पलटी खाई। सड़क के दूसरे किनारे पर जाकर कार उल्टी पड़ी रही। नजदीक ही कुछ लोग अपने घरों से हादसे को देख रहे थे। हालांकि उधमपुर की तरफ एक टिप्पर आ रहा था। जो मात्र कुछ मीटर दूरी पर ही पहुंचा था। टिप्पर चालक भी हादसे को देखकर रुक गया।
कार को सभी ने मिलकर सीधा किया और दोनों घायलों निखिल निवासी शिवनगर, जसबीर निवासी बड़ाली को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों कहीं प्राइवेट इलाज करने चले गए।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर ब्रेक लगाने के निशान साफ दिख रहे थे। यह भी बताया गया कि निशान हैंड ब्रेक के हैं। जिसका उपयोग कार चालक ने किया।