{"_id":"5a493ce44f1c1bbd208b9c59","slug":"81514749156-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पर किया गया जानलेवा हमला, एके-47 छीनने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी पर किया गया जानलेवा हमला, एके-47 छीनने की कोशिश
Updated Mon, 01 Jan 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चिनौर पुलिस स्टेशन के नारदनी चक के नजदीक शनिवार देर रात दो युवकों ने एक पुलिस कर्मी पर हमला कर कथित तौर पर एके 47 राइफल छीनने की कोशिश की। घायल पुलिस कर्मी को जीएमसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार हमलावरों के साथ पुलिस कर्मी का पुराना विवाद है। एक आरोपी संजू की पहचान कर ली गई है।
घायल सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल बिट्टू राम (37) निवासी नारदनी मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल का पीएसओ है। उसके अनुसार रात को वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान दो स्थानीय युवकों ने उसकी राइफल छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
हमलावरों ने किसी भारी चीज से सिर पर हमला किया। पुलिस कर्मी के सिर में चार टांके लगाए गए हैं। बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।