{"_id":"5a53cdae4f1c1b1c198b5957","slug":"41515441582-jammu-and-kashmir-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के दौरान चिनाब में बहा सेना का जवान, पाकिस्तान चले जाने की है आंशका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनिंग के दौरान चिनाब में बहा सेना का जवान, पाकिस्तान चले जाने की है आंशका
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनाब दरिया में अभ्यास के दौरान एक जवान पानी में बह गया। सेना और एसडीआरएफ के गोताखोरों और हेलीकाप्टरों से जवान की तलाश जारी है। चिनाब में बहने वाला जवान मजिंदर सिंह उर्फ मनदीप पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है।
सोमवार को सेना की 118 इंजीनियर रेजिमेंट की ओर से वार्षिक ट्रेनिंग के दौरान 17 से 18 जवान डूमी क्षेत्र में दरिया में नाव पर सवार होकर अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान दो जवान दरिया में डूबने लगे। साथियों ने एक जवान को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा जवान मजिंदर सिंह डूब गया।
जवान के बहने की खबर फैलते ही सेना में हड़कंप मच गया। आननफानन में रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया गया। सेना के गोताखोर भी लगा दिए गए। बाद में सेना के हेलीकाप्टरों को भी तलाशी में लगा दिया गया। देर शाम तक जवान का कोई पता नहीं चल सका था।

पानी में बह कर पाकिस्तान चले जानें की है आशंका
सेना को आशंका है कि जवान बहकर पाकिस्तान की ओर चला गया हो। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सेना की 118 इंजीनियर रेजिमेंट कश्मीर के पट्टन क्षेत्र से डूमी में सालाना अभ्यास के लिए आई थी। फिलहाल सेना का कोई भी अधिकारी इस मामले को लेकर बात करने को तैयार नहीं है।
एसपी रूरल शिवदीप सिंह के अनुसार अभी तक सेना की ओर से पुलिस को लिखित में कोई सूचना नहीं दी गई है। स्थानीय पुलिस सेना का पूरा सहयोग कर रही है। चिनाब के साथ लगते पुलिस थानों को सूचित कर दिया गया है। जवान के बहकर पाकिस्तान जाने की आशंका कम है क्योंकि मौजूदा समय चिनाब में पानी बहुत कम है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
चिनाब दरिया में डूमी क्षेत्र में सेना की इंजीनियर बटालियन प्रशिक्षण करती हैं। यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। गत वर्ष सेना की नाव जवान सहित बहकर पाकिस्तान में पहुंच गई थी।
इसे बाद में पाकिस्तान ने लौटा दिया था। इससे पहले इसी स्थान पर सेना का एक टैंक डूब जाने से दो जवानों को मौत का ग्रास बनना पड़ा था।