फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   तेज रफतार टैम्पो पलटने से सतरह यात्री धायल।

तेज रफतार टैम्पो पलटने से सतरह यात्री धायल।

Tue, 19 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
तेज रफतार टैम्पो पलटने से सतरह यात्री धायल।
रियासी। जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र चलाद से दरमाडी आ रहा टैंपो ट्रेवलर पट्टिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार 17 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को दरमाडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह टैंपो (जेके11बी-1535) सवारियों को लेकर दरमाडी की तरफ आ रहा था। पट्टिया क्षेत्र में पहुंचने के बाद गाड़ी चालक से अनियंत्रित हो गया और टैंपो मुख्य सड़क को छोड़कर लगभग साठ फीट गहरी खाई की तरफ लुढ़क गया। इस दौरान टैंपो में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। गनीमत रहा कि खाई ज्यादा गहरी नहीं थी और खाली जगह होने के कारण टैंपो अटक गया। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सभी घायलों को दरमाडी ले जाया गया। वहां से सात को रेफर करना पड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
मसलोत निवासी किशो देवी, राजो देवी, नसीब चंद, फिरोजा बेगम, हनीफा बेगम व गुलाम रसूल और चलाद निवासी तालिक हुसैन, शाह बेगम, मुस्तफा, प्रवीण अख्तर, नूर मोहम्मद, मकसूद अहमद, जमालदीन, नाजिमा अख्तर, गुुलजार बेगम व तनवीर अहमद तथा राजोरी निवासी मोहम्मद जावेद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed