फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पशु तस्करी के दो प्रयास विफल, 28 पशु मुक्त करवाए

चेकिंग के दौरान पुलिस को डंपर के भीतर से मिली ऐसी चीज की, उड़े सबके होश

Sun, 17 Dec 2017 06:11 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी के दो प्रयास विफल, 28 पशु मुक्त करवाए
- फोटो : FILE PHOTO
कठुआ। लखनपुर और कठुआ पुलिस ने दो विभिन्न जगह नाके लगाकर पशु तस्करी के प्रयास विफल किए, जिसमें 28 पशुओं को मुक्त करवाया गया है। लखनपुर थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने जगतपुर गोल्डन गेट के नजदीक लगाया। इसी दौरान नाका पार्टी को देख दो गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी हो र्गईं। पुलिस पार्टी ने तुरंत हरकत में आते हुए गाड़ी के पास जाकर जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों गाड़ियों में से 22 मवेशी मुक्त करवाए। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी नंबर जेके 03 बी 0520 और जेके 05 एफ-3580 को जब्त कर एफआईआर नंबर 120 में धारा 188 आरपीसी व 3/5 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, कठुआ पुलिस की भी टीम ने बीती रात नाका लगा 6 मवेशियों को मुक्त करवाया है। सब-इंस्पेक्टर अनिल कोतवाल व कठुआ थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बेड़ियां पत्तन के नजदीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डंपर को तलाशी के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ी में से अवैध रूप से लेकर जाए जा रहे 8 मवेशियों को बरामद किया। वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संदर्भ में धारा 188 आरपीसी 3/5 पीसीए के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed