फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Corona Kovid test will no longer be done at Jammu railway station, airport

कोरोना: जम्मू रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर अब नहीं होगा कोविड परीक्षण, तैनात सभी चिकित्साकर्मी मूल स्थानों पर भेजे गए

Wed, 13 Apr 2022 12:35 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 13 Apr 2022 12:35 AM IST
सार

कोविड महामारी के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कोविड परीक्षण अनिवार्य किए गए थे। इससे पहले कोविड टीके की दो खुराक लेने वाले यात्रियों को परीक्षण प्रक्रिया से बाहर रखा गया था।

विज्ञापन
Corona Kovid test will no longer be done at Jammu railway station, airport
जम्मू रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोविड परीक्षण के लिए समय बर्बाद नहीं करना होगा। जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के बाद मंगलवार से जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कोविड परीक्षण बंद कर दिए गए। हालांकि शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरत के मुताबिक संक्रमण के संदिग्ध लोगों के परीक्षण किए जाएंगे।

विज्ञापन


दो साल बाद रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोविड परीक्षण बंद किए गए हैं। यहां तैनात सभी चिकित्सा कर्मियों को वापस मूल स्थानों पर भेज दिया गया। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में रैपिड परीक्षण जारी हैं।

विज्ञापन

कोविड महामारी के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कोविड परीक्षण अनिवार्य किए गए थे। जम्मू में दोनों माध्यम से हजारों यात्रियों का रोजाना आवागमन होता है। इससे पहले कोविड टीके की दो खुराक लेने वाले यात्रियों को परीक्षण प्रक्रिया से बाहर रखा गया था। छह दिन से जम्मू जिला में संक्रमण का कोई भी मामला नहीं मिला है।

जम्मू एयरपोर्ट पर 17-18 और जम्मू रेलवे स्टेशन पर 24 चिकित्सा टीमें तैनात की गई थीं। इसमें प्रत्येक टीम से कम से कम दो कर्मचारी शामिल होते हैं, जिससे करीब 80 चिकित्सा कर्मियों को वापस उनके मूल स्थानों पर भेजा गया है।

शहर में रैपिड कोविड जांच जारी रहेगी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर रैपिड कोविड परीक्षण जारी रहेंगे। इसमें रघुनाथ बाजार, सुपर मार्केट, जंबू लोचन हाल आदि केंद्र शामिल हैं। कोविड संक्रमण में गिरावट को देखते हुए चिकित्सा कर्मियों को वापस मूल स्थानों पर भेजा गया है। बीएमओ कटड़ा डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि वाणगंगा, कटड़ा हेलीपैड और सामुदायिक चिकित्सा केंद्र कटड़ा में रैपिड कोविड परीक्षण जारी हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें आरटीपीसीआर परीक्षण में नेगेटिव रिपोर्ट लाने वाले यात्रियों को बिना परीक्षण के यात्रा की इजाजत दी जा रही है। लखनपुर में कोविड केयर केंद्र में कोविड परीक्षण जारी हैं, लेकिन अधिकांश यात्रियों ने टीके की दोनों खुराक ले रखी हैं, जिससे न्यूनतम कोविड परीक्षण किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed