{"_id":"60bd00688ebc3ebb26520600","slug":"corona-in-jammu-and-kashmir-1440-new-cases-came-in-the-last-24-hours-23-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 1440 नए मामले आए, 23 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 1440 नए मामले आए, 23 मरीजों की मौत
Sun, 06 Jun 2021 10:35 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:35 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तीन लाख के पार हुआ। 3099 मरीज स्वस्थ, एक्टिव मामलों की संख्या 26741 रह गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 1440 नए मामले आने के साथ भी संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3 लाख 4 सौ 90 हो गया है। कोरोना की पहली लहर के दौरान 26 मार्च 2021 तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 29 हजार 413 थी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब तक एक लाख 70 हजार मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही संक्रमितों से दोगुने 3099 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बीते 24 घंटों में 23 मरीजों की जान चली गई। जम्मू संभाग में आठ व कश्मीर में 15 मरीजों की मौत हुई है। जीएमसी जम्मू में एक, सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल जम्मू में एक, जीएमसी राजोरी में दो, सीएच उधमपुर में एक, एककेजी अस्पताल कठुआ में एक, अमनदीप अस्पताल अमृतसर में एक व एक मरीज की मौत घर पर ही हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां हटते ही बढ़ने लगी वैष्णो देवी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
वहीं संभाग स्तर पर नए मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 70, उधमपुर में 13, राजोरी में 46, डोडा में 47, कठुआ में 21, सांबा में 16, किश्तवाड़ में दस, पुंछ में 70, रामबन में 27 और रियासी में 18 नए मामले आए हैं।
श्रीनगर जिले में 264, बारामुला में 136, बडगाम में 145, पुलवामा में 123, कुपवाड़ा में 103, अनंतनाग में 86, बांदीपोरा में 40, गांदरबल में 45, कुलगाम में 140 व शोपियां में 20 नए मामले आए। ऐसे में प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 26741 रह गई है। जम्मू संभाग में 9620 व कश्मीर में 17121 एक्टिव मामले हैं। मरीजों की मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4070 हो गया है।