फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   conflict between congress and national conference

फिर बढ़ने लगी नेकां और कांग्रेस में तकरार

Thu, 09 May 2013 02:05 PM IST
जम्मू/राघवेंद्र नारायण मिश्र
जम्मू/राघवेंद्र नारायण मिश्र Updated Thu, 09 May 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
conflict between congress and national conference

रियासत में सत्ताधारी गठबंधन में खिंचाव फिर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच तकरार पहले से चल रही है और अब चीन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान ने दोनों दलों के बीच दूरियां और बढ़ा दी हैं।

उमर ने भारतीय सीमा में चीन की ओर से अतिक्रमण के बाद से ही केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए थे।

उन्होंने संकेतों में यह भी कहा था कि पाकिस्तान के मामले में केंद्र का रुख जितना सख्त होता है उतना चीन के मामले में नहीं होता।

बाद में मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की अपनी सीमा में पीछे हटने पर भी हैरानी जताई। कांग्रेस को सीएम का यह स्टैंड रास नहीं आ रहा है।

कांग्रेस के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा है कि चीन की तुलना किसी दूसरे मुल्क से नहीं की जा सकती। भारत ने चीन के मुद्दे पर कूटनीतिक सफलता प्राप्त की है। इस मुद्दे पर राजनीति गलत है।
विज्ञापन


गठबंधन पर फैसला नहीं
चीन मुद्दे से अलग नेशनल कांफ्रेंस के एडिशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ. मुस्तफा कमाल ने कांग्रेस द्वारा अपने बूते सरकार बनाने के दावे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये असफल प्रयास 1972 से ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्तफा ने कहा कि रियासत कांग्रेस के कुछ नेता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर बोलते रहते हैं। लोकसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ताजा सियासी हालात के मद्देनजर ही कोई फैसला करेगी।


अन्य मुद्दों पर भी मतभेद
इसके अलावा अफस्पा की वापसी और घाटी से सेना को हटाने के मुद्दे पर भी दोनों दलों में मतभेद रहा है। पंचायतों को अधिकार देने के लिए कानून लागू करने पर भी दोनों दलों के विचार अलग-अलग रहे हैं।

अफजल गुरु की फांसी के बाद से नेशनल कांफ्रेंस ने कांग्रेस से अलग स्टैंड लिया है। विवाद के इन मुद्दों ने संबंधों की खाई को और चौड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed