{"_id":"62671bdb5eae66483f305b52","slug":"clashes-between-army-personnel-and-police-personnel-over-wall-in-domana-five-including-two-civilians-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दीवार को लेकर सेना के जवानों व पुलिस कर्मियों में झड़प, दो नागरिकों सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दीवार को लेकर सेना के जवानों व पुलिस कर्मियों में झड़प, दो नागरिकों सहित पांच घायल
Tue, 26 Apr 2022 03:38 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, दोमाना
संवाद न्यूज एजेंसी, दोमाना
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Apr 2022 03:38 AM IST
सार
सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस के एसडीपीओ सुनील सिंह थाना प्रभारी महेश शमा, सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आर्मी के जवान अपनी यूनिट में लौट चुके थे।
विज्ञापन
दीवार को लेकर सेना के जवानों व पुलिस कर्मियों में झड़प
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दोमाना में पड़ते लाले दा बाग में सोमवार देर रात एक दीवार बनाने को लेकर सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों में झड़प हो गई। इसमें दो स्थानीय लोगों सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार लाले दा बाग में स्थित आर्मी कैंप 22 महार चिनाब ब्रिगेड के सामने एक दीवार बनाने का काम चल रहा था। इसे रुकवाने के लिए सेना के जवान जब वहां पहुंचे तो उनकी स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हो गई। जवानों की दीवार बना रहे व्यक्ति विवेक शर्मा के साथ हाथापाई हो गई, जिसमें विवेक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी चांदनी शर्मा को भी चोटें आई हैं। शिकायत मिलने पर दोमाना पुलिस थाने के एसआई सुमीत शर्मा सहित दो अन्य पुलिस कर्मी नरेश कुमार व रोहित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि उनकी दीवार टूट गई थी, जिसे बना रहे थे, लेकिन सेना के जवान दीवार को तोड़ने की बात पर अड़ गए। पुलिस वाले जवानों से दीवार गिरने की अनुमति के कागजात दिखाने की बात करने लगे। इस पर जवानों और पुलिस में भी कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई, इसमें एसआई समेत पुलिस के दोनों कर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही दोमाना पुलिस के एसडीपीओ सुनील सिंह थाना प्रभारी महेश शमा, सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आर्मी के जवान अपनी यूनिट में लौट चुके थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मौके पर 35 के करीब जवान मौके पर पहुंचे थे, जो वहां वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल भी साथ ले गए। पुलिस अधिकारियों ने घायल एसआई सुमित शर्मा सहित अन्य दो एसपीओ को जीएमसी पहुंचाया। साथ ही घायल विवेक शर्मा और उसकी पत्नी को भी उस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। एसडीपीओ सुनील सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन