{"_id":"5717118a4f1c1b32668b495c","slug":"bypolls-for-anantnag-seat-on-may-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग सीट पर चुनाव 16 मई को, पीडीपी की ओर से महबूबा होंगी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग सीट पर चुनाव 16 मई को, पीडीपी की ओर से महबूबा होंगी प्रत्याशी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:50 AM IST
सार
- मुफ्ती ने कांग्रेस प्रत्याशी को दी थी मात
- अधिसूचना 22 को होगी जारी, सभी दल जुटे तैयारियों में
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन से रिक्त हुए विधानसभा की अनंतनाग सीट के लिए चुनाव 16 मई को होगा। इसके लिए 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। पीडीपी प्रमुख और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के समक्ष दोबारा इस सीट पर कब्जा करने की चुनौती होगी। विपक्ष सत्ताधारी दल को घेरने की तैयारियों में जुट गया है। इसके साथ ही सभी प्रमुख पार्टियों ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2014 के चुनाव में पीडीपी ने घाटी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी नेकां को घाटी में चित कर सत्ता पर कब्जा जमा लिया था। इस चुनाव में उसे 28 सीटें मिली थीं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनंतनाग सीट पर इस बार फिर कांग्रेस और नेकां से पीडीपी को जबर्दस्त टक्कर मिल सकती है। विपक्षी राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, कश्मीरियों का उत्पीड़न का मुद्दा उठाएगी।
विज्ञापन
साथ ही भाजपा के साथ गठबंधन को भी अहम मुद्दा बनाकर जनता के समक्ष रखा जाएगा। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि मुफ्ती के निधन की सहानुभूति का लाभ पार्टी को मिलेगा और पार्टी आसानी से इस सीट पर कब्जा जमा सकती है।
विज्ञापन