{"_id":"59127b804f1c1b0a39850960","slug":"bullet-ridden-body-of-army-lieutenant-found-in-shopian-of-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में जा रहे लेफ्टिनेंट की हत्या, रक्षामंत्री बोले- J&K के लिए रोल मॉडल थे फैयाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जा रहे लेफ्टिनेंट की हत्या, रक्षामंत्री बोले- J&K के लिए रोल मॉडल थे फैयाज
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 10 May 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट उमर फैयाज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में आतंकियों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार रात कुलगाम में आतंकियों ने सेना के एक अधिकारी का अपहरण कर हत्या कर दी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू के अखनूर में तैनात लेफ्टिनेंट उमर फयाज शोपियां में एक शादी समारोह में छुट्टी लेकर गए थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनका अपहरण कर लिया। बुधवार सुबह शोपियां में लेफ्टिनेंट का शव बरामद किया गया। शव पर गोलियों के दो निशान मिले हैं। लेफ्टिनेंट फयाज कुलगाम के रहने वाले थे।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लेफ्टिनेंट उमर ने वर्ष 2016 में ही सेना में कमीशन प्राप्त किया था। पुलिस ने आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

लेफ्टिनेंट की शहादत नहीं जाएगी बेकार
अरुण जेटली
- फोटो : self
अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक घाटी में आतंकी युवाओं को पुलिस और सेना की नौकरी छोड़ने की धमकी दे रहे हैं और उसी वजह से लेफ्टिनेंट की हत्या की गई।
इस पूरे मामले में रक्षा मंत्री अरुण ने कहा है कि ले. उमर फैयाज का अपहरण कर उनकी हत्या करना कायरता है। सेना का अधिकारी जम्मू-कश्मीर के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी थे, जिनकी शहादत बेकरा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि इस जांच की जाएगी। जांच के बाद ही इसके बारे में कोई जवाब दिया जाएगा।