फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   buildings in jammu are in danger of fire

जम्मू की कई इमारतें आग के मुहाने पर

Fri, 19 Apr 2013 05:34 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
buildings in jammu are in danger of fire

जम्मू कश्मीर में फायर एक्ट नहीं होने के कारण कई ऊंची इमारतें आग के मुहाने पर खड़ी हैं। इन इमारतों में आग लगने के दौरान इमरजेंसी दरवाजे और उसे बुझाने के पर्याप्त साधन भी नहीं हैं।

विज्ञापन


कई बार आग लगने की घटनाओं के कारण करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो जाती है और जब तक दमकल गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचती हैं, तब तक काफी देर हो जाती है।
विज्ञापन


दमकल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फायर एक्ट नहीं होने के कारण कई इमारतों में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं हैं। प्राइवेट ही नहीं, सरकारी इमारतों में भी दमकल विशेषज्ञों से कोई भी राय नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कंपनियां हालांकि दमकल विभाग से सलाह मशविरा करती हैं और कुछ उपकरण भी लगाती हैं लेकिन पर्याप्त साधन या उपकरण नहीं होने पर दमकल विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर सकता है।

केंद्रीय विभाग की इमारतों में कुछ सुविधाएं जरूर हैं लेकिन राज्य के सरकारी विभागों की इमारतों में इसकी कमी साफ झलकती है। फायर एक्ट को दमकल विभाग ने सरकार के पास भेजा है लेकिन कई वर्षों से प्रस्ताव लटका है।

राज्य में विशेषकर जम्मू में कई फ्लैट भी बन रहे हैं। इन फ्लैट में पर्याप्त सुविधा है कि नहीं, दमकल विभाग इसकी भी जांच नहीं कर सकता है।

मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए विभाग के पास एनओसी का आवेदन किया जाता है। एनओसी पाने के बाद कोई भी जांच नहीं हो सकती है।

विभाग के डिप्टी डायरेक्टर चंद्र पेशन ने बताया कि फायर एक्ट को गृह विभाग के पास भेजा है। उसे पारित करना अभी बाकी है। एक्ट बनने से सभी इमारतों में आग बुझाने की पर्याप्त सुविधा होगी और घटनाओं में भी कमी आएगी।

निदेशक आरएस सोढी के अनुसार लगातर बढ़ रही आबादी के कारण आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे कम करने के लिए लोगों को अपनी इमारतों में पर्याप्त सुविधाएं रखनी चाहिएं।


फायर एक्ट के अनुसार
फायर एक्ट के तहत एक इमारत में कितने इमरजेंसी द्वार होने चाहिए, आग बुझाने के कितने उपकरण होने चाहिए, पानी की पर्याप्त व्यवस्था इत्यादि का प्रावधान है। इमारत कितनी बड़ी है, उसी हिसाब से उपकरण और साधन बनाने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed