{"_id":"9bdc4ea7ef4b14c326e427114968f3ff","slug":"bsf-injured-in-jk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ जवान जख्मी
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 18 Sep 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में लाइन आफ कंट्रोल पर पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान जख्मी हो गया।
विज्ञापन
बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार सोमवार की रात पाक द्वारा बालाकोट, साबजियां और मेंढर सेक्टर में सीजफायर का फिर उल्लंघन किया, जिसमें अग्रिम चौकी पर तैनात 34 बटालियन के मोहम्मद अली सिद्दीकी को गोली लगी।
विज्ञापन
जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमांड हास्पिटल ले जाया गया। पाकिस्तान ने हैवी मशीन गन (एचएमजी) और रॉकेट प्रोजेक्टाइल ग्रेनेड (आरपीजी) से हमला किया। सैन्य प्रवक्ता एसएन आचार्य के अनुसार जवान के शरीर में लगे स्पिलिंटर निकाल लिए गए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव का चौकीदार मोहम्मद ताज जख्मी
मिली जानकारी के अनुसार गांव डेकी डबसी का मोहम्मद ताज मवेशियों को बचाने के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान उसे गोली लगी। ताज को तत्काल पांच ग्रेनेडियर के जवान अपनी यूनिट में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले मेंढर अस्पताल ले जाया गया और वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और चौकीदार ताज को इलाज के लिए रेडक्रास की ओर से पांच हजार रुपये का फंड दिया गया। इससे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत कायम है। दो दिन पहले पुंछ के मंडी और गढ़ी सेक्टर में भी पाक ने सीजफायर तोड़ते हुए गोलाबारी की थी।