{"_id":"5918f7fb4f1c1b413a850f0d","slug":"bsf-deploys-long-distance-killer-guns-at-international-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर सुरक्षा और मजबूत, बीएसएफ ने तैनात की लंबी दूरी तक मार करने वाली गन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर सुरक्षा और मजबूत, बीएसएफ ने तैनात की लंबी दूरी तक मार करने वाली गन
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 May 2017 06:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर भारी गोलाबारी को देखते हुए बीएसएफ ने भी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर लंबी दूरी तक मार करने वाली गन तैनात की है। पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए बीएसएफ ने इस तरह का कदम उठाया है। इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ ने बॉर्डर पर लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों को लगाया है। इन हथियारों से पाक को करारा जवाब देने की तैयारी है। इनमें कई आधुनिक हथियार भी शामिल हैं, जो पाक गोलाबारी को खामोश करने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का यह भी कहना है कि बीएसएफ ने सीमा पर तैनात जवानों को निर्देश दिया है कि अगर पाक थोड़ी सी भी फायरिंग करे तो उसको ऐसा जवाब दो कि वह कुछ मिनट में खामोश हो जाए।
विज्ञापन
दरअसल, हर बार उसकी तरफ से अचानक सभी क्षेत्रों में गोलाबारी शुरू कर दी जाती है। इससे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता और जानमाल का नुकसान हो जाता है। नौशेरा में गोलाबारी होने के बाद सांबा, कठुआ और जम्मू जिले के बॉर्डर पर स्थित गांव के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।