फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP hold military colony in srinagar: Congress

भाजपा की वजह से सैनिक कालोनी ठंडे बस्ते में: कांग्रेस

Sat, 14 May 2016 02:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 14 May 2016 02:42 PM IST
विज्ञापन
BJP hold military colony in srinagar: Congress
रविंद्र शर्मा - फोटो : File Photo

कांग्रेस ने कश्मीर में सैनिक कालोनी के मामले को धक्का पहुंचने के लिए भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा है कि रियासत की नागरिकता रखने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सैनिक कालोनी का कोई भी पार्टी या अलगाववादी विरोध नहीं करते, लेकिन भाजपा ने इस मामले को मिक्स अप करके हालात खराब कर दिए।

विज्ञापन


इसकी वजह से भाजपा की गठबंधन सहयोगी पार्टी पीडीपी और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सैनिक कालोनी के लिए भूमि तक देने से इंकार कर दिया। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता का कहना है कि भाजपा ने सत्ता के लिए पहले अपनी विचारधारा से समझौता किया और पीडीपी के समक्ष आत्म समर्पण करते हुए अनुच्छेद 370 पर चुप्पी साधने का एजेंडा आफ अलायंस में वादा किया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा ने कश्मीर में सैनिक कालोनी के मामले पर बेवजह विवाद खड़ा कर दिया। इससे अलगाववादियों में यह संदेश गया कि कश्मीर में गैर राज्य के नागरिकों को बसाने की तैयारी है और अनुच्छेद 370 को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार ने ही सैनिक कालोनी से अपने कदम पीछे खींच लिए। उन्होंने कहा भाजपा सैनिक कालोनी मामले पर चुप्पी साधे बैठी है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता का कहना हैं कि इससे पहले कश्मीर में कश्मीरी पंडित विस्थापितों के लिए टाउनशिप पर भी विवाद खड़ा कर भाजपा कदम पीछे खींच चुकी थी।


जबकि कांग्रेस ने बिना कोई विवाद खड़ा किए कश्मीर विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए कई जगह ट्रांसिट कैंप बनाए। आज भी वहां कश्मीरी पंडित कर्मचारी रह रहे है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर के नागरिक सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए अगर कश्मीर में सैनिक कालोनी बनती हैं तो कांग्रेस उसका पूरा समर्थन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed