फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bjp and pdp create pressure on sajjad lone for take charge

सज्जाद के पदभार संभालने का बढ़ा दबाव, पीडीपी भी मनाने में जुटी

Sun, 15 May 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 15 May 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
bjp and pdp create pressure on sajjad lone for take charge
sajjad gani lone - फोटो : Sanjay Gupta

पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष तथा रियासत के समाज कल्याण मंत्री के विधानसभा सत्र से पहले कार्यभार ग्रहण करने के लिए भाजपा पर दबाव बढ़ा है। पीडीपी और भाजपा दोनों का मानना है कि यदि 25 मई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले उन्होंने मंत्री पद नहीं संभाला तो सदन में किरकिरी होना तय है।

विज्ञापन


बताते हैं कि इससे बचने के लिए न केवल भाजपा अपने कोटे के मंत्री को मनाने में युद्धस्तर पर जुटी है, बल्कि सहयोगी पार्टी पीडीपी की ओर से भी इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। सत्ता के गलियारे से खबर है कि सज्जाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार मिलने की जिद पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी सज्जाद के पदभार संभालने के मुद्दे पर भाजपा पर दबाव बढ़ाया है। वह इस मुद्दे पर स्थानीय से केंद्रीय नेतृत्व तक बात कर चुकी हैं और उन्हें सज्जाद के विधानसभा सत्र से पहले पदभार न संभालने के खतरे बता चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व ने भी सज्जाद की मानमनौव्वल की है

bjp and pdp create pressure on sajjad lone for take charge
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

सज्जाद लोन से भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कई बार बात कर चुके हैं। विधानमंडल दल के नेता ने भी इस बाबत सज्जाद से बात की है। भाजपा की ओर से कुछ पहाड़ी नेताओं को भी उन्हें मनाने के काम में लगाया गया है।

सूत्रों का दावा है कि हाल ही में भाजपा की स्थानीय कमेटी से मिली रिपोर्ट के बाद दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व ने भी सज्जाद की मानमनौव्वल की है। भाजपा सूत्र बताते हैं कि असल समस्या दो लोगों को मनाने की है। सज्जाद के साथ ही अब तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का स्वतंत्र कार्यभार संभाल रहे किश्तवाड़ के विधायक सुनील शर्मा को मनाने में भी मेहनत करनी पड़ रही है।

पार्टी ने सुनील को आश्वस्त किया है कि वह निकट भविष्य में इसकी किसी न किसी रूप में भरपाई करने की कोशिश करेगी। इस संबंध में भाजपा विधानमंडल दल के नेता तथा उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह का मानना है कि सब ठीक हो गया है। बहुत जल्द सज्जाद लोन मंत्रिमंडल के सहयोगी के रूप में दिखेंगे।

... तो इसलिए भाजपा छोड़ नहीं चाहती

bjp and pdp create pressure on sajjad lone for take charge
महबूबा मुफ्ती और अम‌ित शाह - फोटो : FILE

भाजपा सज्जाद लोन का साथ किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके पीछे कारण यह बताया जाता है कि उनके बल पर ही भगवा खेमा कश्मीर में अपनी दमदार मौजूदगी दिखाने में कामयाब होती रही है।

मोदी की दो सफल रैलियों के पीछे भी सज्जाद का ही हाथ बताया जाता है। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले सज्जाद ने मुलाकात के बाद जिस तरह से मोदी के तारीफों के पुल बांधे थे, उससे न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर, बल्कि देश में भी विरोधियों को मोदी के मुस्लिम विरोधी चेहरे को साफ दिखाने में मदद मिली। बताते हैं कि मोदी भी नहीं चाहते कि सज्जाद भाजपा से रूठें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed