फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Bio-metric attendance system will be applicable from April

अप्रैल से बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की तैयारी

Sat, 19 Mar 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 19 Mar 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
Bio-metric attendance system will be applicable from April
बायोमैट्र‌िक अटेंडेंस - फोटो : Demo
पहली अप्रैल से सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने की कवायद तेज हो गई है। बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को आधार नंबर के साथ जोड़कर प्रभावी करने के आदेश विभाग स्तर पर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


विभागों से समय रहते आधार नंबर आधारित बायोमैट्रिक सिस्टम को लागू करने को कहा गया है। बीते दिन जहां मुख्य सचिव ने नागरिक सचिवालय के तमाम विभागों में आधार नंबर आधारित बीएएस सिस्टम लागू करने के लिए 24 मार्च तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है वहीं विभिन्न सरकारी विभागों ने इस नई व्यवस्था को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने तमाम स्कूलों में 31 मार्च तक आधार नंबर आधारित बीएएस सिस्टम लागू करने की तैयारियां सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है। सरकार के पूर्व में जारी हुए सर्कुलर का हवाला देते हुए स्कूल स्तर के अधिकारियों से कहा गया है कि वह 31 मार्च तक उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर बीएएस सिस्टम की तैयारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल और जोनल शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आधार नंबर आधारित बायोमैट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने हालांकि पहले से ही सर्कुलर जारी कर दिया था लेकिन जमीनी स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारिक रूप से मार्च के दूसरे पखवाड़े में ताजा आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed