{"_id":"61e5239f8a03954e513e62ec","slug":"bihu-dance-of-soldiers-amid-heavy-snowfall-on-indo-pak-border","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माइनस तापमान में जांबाजी: भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी बर्फबारी के बीच जवानों का बिहू नृत्य, तस्वीर देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनस तापमान में जांबाजी: भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी बर्फबारी के बीच जवानों का बिहू नृत्य, तस्वीर देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:38 PM IST
सार
भारत पाकिस्तान सीमा पर इन दिनों भारी बर्फबारी हुई है। यहां का तापमान माइनस में चल रहा है। इसके बाद भी जवान बिहू का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। बर्फबारी के जवानों का नृत्य अलग एहसास करवा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
केरन सेक्टर में बिहू डांस करते जवान।
- फोटो : पीआरओ बीएसएफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित केरन सेक्टर में सीमा सुरक्षा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान तैनात हैं। इन दिनों यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे यहां का तापमान माइनस बीस डिग्री के करीब चला गया है। ऐसे में इस इलाके में किसी इंसान का रहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। लेकिन जवानों का जोश देखकर बर्फीले इलाके में भी गर्मी का एहसास होता है।
केरन सेक्टर के पहाड़ों पर बर्फबारी और अंधाधुंध बर्फीला तूफान भी जवानों को बिहू पर्व पर नृत्य करने से नहीं रोक सका। बीएसएफ की ओर से जारी वीडियो में जवान बर्फबारी में जमकर नाचते हुए गाने गा रहे हैं। यह वीडियो लगातार वायरल होता जा रहा है। पूर्वोत्तर का प्रमुख त्योहार बिहू 14 जनवरी से शुरू होता है और चार दिन तक मनाया जाता है। खासकर असम में।
2 of 5
एलओसी पर बर्फबारी के बीच गर्भवती को अस्पताल ले जाते सेना के जवान।
- फोटो : संवाद
बर्फबारी के बीच गर्भवती महिला को कंधे पर उठा जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। यातायात पर बर्फबारी की वजह से बुरा असर पड़ा है। कुछ दिन पहले जब एक गर्भवती को तकलीफ हुई, तो इसकी सूचना भारतीय सेना को दी। इसके बाद जवानों ने जो कुछ किया, उससे हर किसी को उन पर गर्व महसूस होगा। जवानों ने बर्फीले रास्तों के बीच महिला को लिटा कर अस्पताल पहुंचाया और मानवता की मिसाल पेश की।
3 of 5
बर्फबारी के बीच खुकूरी डांस करते जवान।
- फोटो : पीआरओ
बर्फबारी के बीच जवान का 'खुखरी डांस' का वीडियो भी हुआ था वायरल
करीब एक पखवाड़ा पहले जवानों का खुखरी डांस का वीडियो वायरल हो गया था। बर्फबारी के बीच जवान खुखरी डांस करते हुए दिख रहे थे। जिसने भी यह वीडियो देखा उसने जवानों के जज्बे की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
LOC पर भारी बर्फबारी
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारी बर्फबारी वाले तंगधार इलाके से मौसम खराब होने के बावजूद एक जवान समेत चार मरीजों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया। नागरिक प्रशासन से बीएसएफ को आग्रह करने पर बीएसएफ ने एम-17 हेलिकॉप्टर के जरिए सभी मरीजों को निकाला।
विज्ञापन
5 of 5
एलओसी पर बर्फबारी के बीच गश्त करते जवान।
- फोटो : पीआरओ सेना
इनमें नसरीन बेगम (50) पेट की बीमारी से पीड़ित थीं, दस साल का बच्चा रिजवान अहमद अपेंडिक्स से पीड़ित था जबकि 30 वर्षीय सोबिया बेगम के सिर में चोट लगी थी। सभी को खराब मौसम के बावजूद सीमा प्रहरियों ने अस्पताल पहुंचाया। बीएसएफ की 27वीं बटालियन अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) की रक्षा के लिए तंगधार इलाके में तैनात है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से भारी हिमपात के कारण साधना दर्रा बंद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।