फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bawal on opene VIP gate of temple in jammu

प्रसिद्ध माता मंदिर के वीआईपी गेट खोलने पर बवाल

Wed, 11 May 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 11 May 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
bawal on opene VIP gate of temple in jammu
babe temple - फोटो : File Photo

बावे वाली माता के मंदिर में मंगलवार को वीआईपी गेट खोल देने से बवाल मच गया। गुस्साए दुकानदारों ने गेट पर ताला लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बाजार एसोसिएशन का तर्क था कि वीआईपी गेट से यात्रियों की सीधे आवाजाही हो रही है, जिससे यात्री बाजार में न आकर सीधे निकल जाते हैं और उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में बाजार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रधान पवन कुमार ने कहा कि वीआईपी लोगों, अक्षम और मंदिर का सामान ले जाने के लिए वीआईपी गेट से आवाजाही ठीक है, लेकिन पुलिसकर्मी यात्रियों को सीधे उसी गेट से निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सदस्यों ने गेट पर ताला जड़ दिया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। एसएचओ विजय चौधरी ने बताया कि दुकानदारों के साथ मामला सुलझा लिया गया है। वीआईपी गेट से पहले की तरह ही मूवमेंट कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed