{"_id":"57146cca4f1c1ba54910fbdd","slug":"banihal-baramulla-rail-service-resume-after-4-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद बनिहाल-बारामुला रेल सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद बनिहाल-बारामुला रेल सेवा शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे
- फोटो : Getty Images
हंदवाड़ा में हुई हिंसक घटना के बाद घाटी में उपजे हालात के कारण बनिहाल-बारामुला रेल लिंग बंद किया गया रेल परिचालन रविवार को फिर से शुरू हो गया। इससे इस इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली। घाटी जाने वाले सैलानियों को भी काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
दरअसल घाटी में हालात खराब होने पर रेल संपदा को भी कई बार नुकसान पहुंचाया जा चुका है। इसके चलते हंदवाड़ा घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बनिहाल और बारामूला के बची चलने वाली ट्रेनों के परिचालन को तत्काल रोक दिया था।
विज्ञापन
माहौल थोड़ा सामान्य होने के बाद रविवार को रेलवे प्रशासन ने फिर से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करवा दिया। रविवार की सुबह 6:40 बजे अपने निर्धारित समय पर पहली रेलगाड़ी चली। इससे स्थानीय लोगों के अलावा घाटी जाने वाले सैलानियों को भी काफी राहत मिली। रेलवे स्टेशन पर दिन भर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन