{"_id":"570398404f1c1b1e1ec810f1","slug":"avalanche-warning-in-many-parts-of-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी के कई हिस्सों में हिमस्खलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी के कई हिस्सों में हिमस्खलन की चेतावनी
Updated Tue, 05 Apr 2016 06:06 PM IST
सार
- पांच अप्रैल मंगलवार को श्रीनगर और जम्मू के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
- नौ अप्रैल से एक बार फिर से रियासत का मौसम करवट बदलेगा और कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विस्तार
कश्मीर घाटी के गांदरबल और कारगिल जिलों में 3500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में मंडल प्रशासन ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। ऐसे में हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में लोगों को पांच अप्रैल तक न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम 13.2 रिकार्ड किया गया। पहलगाम में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम अधिकतम तापमान रहा।
विज्ञापन
यहां तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड कियश गया है। शीतकालीन राजधानी जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा ही हाल कटड़ा का भी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार पांच अप्रैल मंगलवार को श्रीनगर और जम्मू के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद नौ अप्रैल से एक बार फिर से रियासत का मौसम करवट बदलेगा और कई इलाकों में बारिश की संभावना है।