{"_id":"56eda6384f1c1b7e628b5165","slug":"avalanche-in-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल में हिमस्खलन में लापता हुए जवान का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल में हिमस्खलन में लापता हुए जवान का शव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 20 Mar 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
हिमस्खलन
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल में सेना की एक पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आने से सेनाका एक जवान 17 मार्च को लापता हो गया। सेना ने दो दिन बाद उस लापता जवान के शव को खोज निकाला है। सेना के प्रवक्ता एसडी गोस्वामी के अनुसार हलके भूकंप के बाद आए बर्फीले तूफान ने सेना की एक पोस्ट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
उपरी पोस्टों पर तैनात दो जवान बर्फीले तूफान में लापता हो गए। सेना ने तुरंत राहत अभियान चलाया और एक जवान को सुरक्षित निकाल लिया गया। कल दूसरे जवान का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
इस हादसे में मारे गए जवान के शव बर्फ में 12 मीटर नीचे दब गया था। सेना ने तीन दिनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हिमस्खलन वाली जगह को 15 मीटर की गहराई तक खोदा। इसके बाद उन्हें सिपाही विजय कुमार का शव मिला।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले तीन फरवरी को सियाचिन में आए बर्फीले तूफान में दबने से 10 जवानों की मौत हो गई थी।