फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   asaram_jammu_caretaker

'मैंने आसाराम पर लालच में आरोप लगाए'

Mon, 18 Nov 2013 07:46 PM IST
अमर उजाला,जम्मू
अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 18 Nov 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
asaram_jammu_caretaker

आसाराम पर आरोप लगाने वाले भोलानंद ने जम्मू से किसी लड़की या महिला को तैयार करके मीडिया के समक्ष आरोप लगाने की भी योजना तैयार की थी।

विज्ञापन


कुछ महिलाओं के नाम भी उसने सुझाए थे। भोलानंद को रुपये का लालच और मशहूर होने का प्रलोभन दिया गया था।

पुलिस के समक्ष दिए बयान में भोलानंद ने कहा कि आसाराम को फंसाया जा रहा है और वह भी प्रलोभन में आ गया था। जम्मू आश्रम में बच्चों को दफनाया नहीं गया है।

सूत्रों के अनुसार नवाबाद पुलिस थाने में पुलिस रिमांड पर हिरासत में लिए भोलानंद ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह करीब तीन साल पहले ही जम्मू आश्रम से चला गया था।
विज्ञापन


पिछले साल ही उसने उनका साथ भी छोड़ दिया था और मुंबई में अलग से एक नया आश्रम बना लिया। मलाड में इस आश्रम में बनाए जाने के बाद से ही उसके साथ संपर्क किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क के दौरान ही मीडिया के कुछ लोगों ने भी इंटरव्यू देने के लिए कहा। इंटरव्यू के दौरान ही उसे कई प्रलोभन दिए गए। पुलिस के अनुसार इस इंटरव्यू की सीडी और रिकार्डिंग को पुलिस के समक्ष डा. राज कुमार चौधरी ने सौंपा।

कोर्ट ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसी बीच, भोलानंद सितंबर से ही जम्मू में विक्रम के संपर्क में था। भोलानंद की बातचीत को उसने अपने मोबाइल फोन पर रिकार्ड कर ली।

अचानक इंटरव्यू के बाद यह आरोप लगे कि भगवती नगर स्थित आश्रम में तीन बच्चों को दफनाया गया है तो फोन रिकार्डिंग की सीडी तैयार करके कोर्ट में पेश की।

कोर्ट ने इस मामले की भी जांच के आदेश दिए। पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद भोलानंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और भोलानंद की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने मुंबई पुलिस से भी संपर्क किया। लगातार दबाव बनाए जाने के बाद वह जम्मू में जमानत लेने के लिए पहुंचा तो पुलिस ने भोला को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed