सेना ने मारा एक और आतंकी, एक जवान भी शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्लेखनीय है कि अभी तक सेना की ओर से कुल पांच आतंकियों को मार गिराया गया है जबकि तीन जवान आतंकियों से लोहा लेते शहीद हो गए हैं। आतंकियों की धरपकड़ को सेना द्वारा हेलीकाप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
कालारूस इलाके के साथ पड़ने वाले गागल लोलाब इलाके में सोमवार को जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें 18 राष्ट्रीय रायफल्स का लांस नायक धनंजय कुमार घायल हो गया।
दो दिन में सेना ने मारे पांच आतंकी
उसे अस्पताल ले जाया गया, पर उसने वहां दम तोड़ दिया। इसी इलाके से आतंकी रविवार को सेना का घेरा तोड़कर भाग निकले थे। इसके चलते सेना की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगवाकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।
सोमवार शाम तक जवानों और आतंकियों में दो बार फायरिंग हो चुकी थी। केरन सेक्टर के कुंडा नार इलाके में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी से एक एके-47 राइफल और गोला बारूद बरामद हुआ है।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक केरन और कालारूस में अब तक मारे गए पांच आतंकी 21 और 22 अगस्त की रात को भारतीय क्षेत्र में घुस आए करीब दर्जन भर आतंकियों के गुट में शामिल थे। इलाके में कुछ और आतंकियों के शामिल होने की आशंका के चलते फिलहाल अभियाने जारी है।