फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amit Shah to find peace in Kashmir Valley

मिशन 2019 में जुटे अमित शाह, बिगड़े हालात के बीच आज J&k से करेंगे शुरुआत

Sat, 29 Apr 2017 08:45 AM IST
बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 29 Apr 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah to find peace in Kashmir Valley
लगातार हो रही पत्थरबाजी और कश्मीर घाटी के बिगड़े हालात के बीच जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पहुंच रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घाटी में शांति का हल ढूंढेंगे। कश्मीरी पंडितों, रिफ्यूजियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलकर इस संबंध में फीडबैक लेंगे। पीडीपी के साथ गठबंधन पर विपक्षी दलों की आलोचनाओं तथा अलगाववादियों की ओर से खुलेआम विरोध की परवाह न करते हुए कश्मीर में संगठन का ढांचा मजबूत करने का ताना-बाना भी बुनेंगे। मुफ्ती मोहम्मद सईद सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मार्च 2015 में शामिल होने के बाद राज्य का यह उनका पहला दौरा है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे में संघ परिवार, सिविल सोसाइटी और बुद्धिजीवियों से विचार-विमर्श के बाद कश्मीर मसले पर नई रणनीति तय कर सकते हैं। पिछले दिनों नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने मोदी तथा राजनाथ से मुलाकात के दौरान एजेंडा ऑफ एलायंस के तहत काम करने का दबाव डाला था, ताकि गठबंधन सरकार के प्रति आम कश्मीरियों का विश्वास बहाल किया जा सके। एजेंडा ऑफ एलायंस में घाटी में शांति बहाली के लिए हुर्रियत सहित सभी पक्षों से बातचीत की बात है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर मसले पर हुर्रियत के साथ किसी भी कीमत पर बात नहीं होगी। ऐसे में अमित शाह का राज्य का दो दिवसीय दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


तीनों संभागों के कार्यकर्ता आएंगे जम्मू
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान घाटी के साथ ही लेह-लद्दाख के कार्यकर्ता भी जम्मू में रहेंगे। जम्मू संभाग के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 बजे अमित शाह का एयरपोर्ट पर स्वागत होगा। इसके बाद जुलूस की शक्ल में गेस्ट हाउस तक ले जाया जाएगा। कश्मीर, लेह-लद्दाख तथा जम्मू संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन होगा। शाम को प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक होगी। दो दिनों के प्रवास के बाद वह सोमवार को सुबह यहां से दिल्ली रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी परखा जाएगा
राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के महासचिव राम माधव और राम लाल, प्रदेश प्रभारी एवं उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना तथा डॉ. अनिल जैन भी होंगे। सूत्रों ने बताया कि गठबंधन सरकार में शामिल मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड को देखकर उन्हें कसौटियों पर परखा जाएगा। रविवार को मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित हैं। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा होगी। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व कुछ मंत्रियों के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में उनकी छुट्टी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed