फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Amarnath Yatra: Helicopter Online booking April 20

अमरनाथ यात्रा: हेलीकाप्टर की ऑनलाइन बुकिंग 20 अप्रैल से

Thu, 04 Apr 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra: Helicopter Online booking April 20

अमरनाथ 2013 के मद्देनजर हेलीकाप्टर की बुकिंग आगामी बीस अप्रैल से शुरू होगी। बाबा बर्फानी के भक्तों को यह सुविधा आनलाइन मिलेगी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस संबंध में हेलीकाप्टर की सेवा मुहैया कराने वाली तीन कंपनियों से करार किया है। बोर्ड ने यात्रा के दोनों एरियल रूटों के लिए बाकायदा किराया भी निर्धारित कर दिया है।

विज्ञापन


बालटाल - पंचतरणी सेक्टर का प्रति श्रद्धालु एक तरफा किराया 1500 रुपये और पहलगाम - पंचतरणी का प्रति श्रद्धालु एक तरफा किराया 2500 रुपये होगा। हेलीकाप्टर सेवा का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं को अलग से यात्रा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। अलबत्ता ऐसे श्रद्धालुओं को हेलीकाप्टर में चढ़ने से पूर्व अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पेश करना होगा। श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर नवीन चौधरी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बालटाल - पंचतरणी - बालटाल सेक्टर में हेलीकाप्टर कंपनियां मैसेर्ज ग्लोबल वेक्ट्रा प्राइवेट लिमिटेड और मैसेर्ज हिमालयन हेली सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड अपनी देगी। पहलगाम - पंचतरणी - पहलगाम सेक्टर में मैसेर्ज पवन हंस प्राइवेट लिमिटेड हेलीकाप्टर सर्विस श्रद्धालुओं को मुहैया कराएगी। श्रद्धालु   www.onilneglobalhelicorp.com, www.himalayanheli.com  और  www.booking.pawanhans.co.in  पर लाग आन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्राइन बोर्ड के सीईओ ने स्पष्ट किया कि हेलीकाप्टर की बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि हेलीकाप्टर की टिकटों में पंजीकरण से संबंधित जरूरी जानकारी हासिल कर ली जाएगी। लेकिन ऐसे श्रद्धालुओं को हेलीकाप्टर पर चढ़ने से पूर्व स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र पेश करना होगा।


वह भी ऐसे डॉक्टर का जिसे बोर्ड अथवा संबंधित राज्य की सरकार ने पंजीकृत किया हो। नवीन चौधरी के मुताबिक स्वास्थ्य प्रमाण पेश नहीं करने वाले हेलीकाप्टर से यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को बोर्डिंग पास जारी नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed