फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   after punch and kashmir infiltration in jammu

पुंछ-कश्मीर के बाद अब जम्मू में घुसपैठ की कोशिश

Thu, 01 Aug 2013 03:37 PM IST
अखनूर/दोमाना ब्यूरो
अखनूर/दोमाना ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
after punch and kashmir infiltration in jammu

पुंछ और कश्मीर के बाद अब आतंकियों ने जम्मू क्षेत्र की पाक सीमा से भी घुसपैठ की कोशिशें शुरू कर दी हैं। बुधवार को पाकिस्तान की ओर से अखनूर सेक्टर के परगवाल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की कोशिश की गई।

विज्ञापन


सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की 86वीं बटालियन के जवानों ने गोलीबारी करके घुसपैठ को नाकाम कर दिया। स्वतंत्रता दिवस समीप होने की वजह से भारत-पाक की अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि हो गई है। सीमा पर तैनात सेना के जवानों को भी इन दिनों विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


बुधवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित परगवाल क्षेत्र की सिदडवां पोस्ट से सुबह साढे़ चार और पांच बजे के करीब कुछ संदिग्ध लोग देखे गए। पोस्ट पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद संदिग्ध लोग पाकिस्तान की ओर वापस भाग गए। सीमा सुरक्षा बल की ओर से बताया गया कि गोलीबारी से संदिग्ध लोग पाकिस्तान भागने पर मजबूर हुए।

किसी के भी घायल होने या मारे जाने की सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल ने अमरनाथ यात्रा, पुंछ और कश्मीर के साथ लगती सीमा से आये दिन हो रही घुसपैठ की कोशिशों के बाद से चौकसी बढ़ा दी है।  कश्मीर घाटी में गर्मी के मौसम में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं, वहीं कुपवाड़ा, उड़ी और मच्छेल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed