{"_id":"571898644f1c1b6b5f8b45cc","slug":"abul-majid-bhat-abuse-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक से दुर्व्यवहार मामले में जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक से दुर्व्यवहार मामले में जांच के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 21 Apr 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
विधायक के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में साफ है कि यदि कोई भी पुलिसकर्मी इसमें दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जिला पुलिस की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हर तरफ अलर्ट था। तभी बख्शी नगर पुलिस को पीसीआर की तरफ से सूचना दी गई कि कोई पुलिस की वर्दी में सादी जैकेट पहनकर हथियारों के साथ घूम रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने उक्त संदिग्ध वर्दी वाले का पता किया और देखा कि वह एक वाहन में बैठा हुआ है। इसके बाद उससे पूछताछ की। पूछताछ में पाया गया कि वह कश्मीर संभाग के एक विधायक अब्दुल मजीद भट्ट का पीएसओ है। तब वाहन में विधायक भी मौजूद थे। इसके बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद विधायक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात कर कहा कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। इसकी जांच होनी चाहिए। विधायक की मांग पर एसएसपी सुनील गुप्ता ने बुधवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए।