{"_id":"610014588ebc3e583534dd6d","slug":"aamir-khan-how-difficult-it-was-to-go-through-the-shooting-of-the-film-kargil-war-respect-for-the-army-increased-after-coming-to-dras","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान: फिल्म की शूटिंग के दौरान जाना कितना मुश्किल था कारगिल युद्ध, द्रास में आकर सेना के प्रति बढ़ गया सम्मान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
आमिर खान: फिल्म की शूटिंग के दौरान जाना कितना मुश्किल था कारगिल युद्ध, द्रास में आकर सेना के प्रति बढ़ गया सम्मान
Tue, 27 Jul 2021 07:42 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 27 Jul 2021 07:42 PM IST
सार
आमिर और किरण राव ने कहा, फिल्म निर्माण के लिए बड़ी संभावना है लद्दाख।
विज्ञापन
कारगिल में चैतन्य अक्किनेनी, आमिर खान और किरण राव
- फोटो : Twitter
विस्तार
फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में लद्दाख के कारगिल जिले में पहुंचे आमिर खान ने कहा कि कारगिल योद्धाओं के प्रति जितना भी सम्मान व्यक्त किया जाए वह कम है। आमिर ने कहा कि कारगिल युद्ध में सेना के शौर्य को वे सलाम करते हैं लेकिन फिल्म की शूटिंग में उन्होंने द्रास के दुर्गम पहाड़ देखे तो सेना के प्रति उनके दिल में सम्मान और भी बढ़ गया है। शूटिंग पूरी होने के बाद आमिर खान और किरण राव ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि लद्दाख बेहद खूबसूरत और बिल्कुल अलग तरह की जगह है।
विज्ञापन
यहां फिल्म मेकिंग के लिए एक से बढ़कर एक साइट हैं, जहां आज तक कोई फिल्म क्रू नहीं पहुंचा है। आमिर के साथ मौजूद किरण राव ने कहा कि लद्दाख में पहाड़, नदी, हरियाली सबकुछ है। शूटिंग की व्यस्तता में बहुत से इलाके नहीं देख सके। हमें फिर से यहां आना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: ओला-उबर जैसी टैक्सी सेवा देने के लिए दो कंपनियों ने किया आवेदन, दस्तावेजों की हो रही जांच
विज्ञापन
पैंगोंग की तरह द्रास को भी मिल सकता है फेम
एक सवाल के जवाब में आमिर ने कहा कि थ्री इडियट फिल्म के कुछ दृश्य पैंगोंग झील किनारे फिल्माए गए। फिल्म हिट हुई तो पैंगोंग भी पर्यटन स्थल बन गई। इस बार कारगिल के द्रास में शूटिंग की है। फिल्म जम गई तो द्रास को भी फेम मिल सकता है। हालांकि फिल्म बनाते समय किसी जगह को हिट करने की मंशा नहीं होती।
आमिर और किरण ने कहा कि कारगिल में शूटिंग के दौरान मिले सहयोग से वे बेहद प्रभावित हैं। कोविड प्रोटोकॉल में 500 लोगों का रोज टेस्ट होता था। बुखार की जांच होती। प्रशासन और चिकित्सा टीम ने जो एहतियात बरते, उसी वजह से कारगिल में संक्रमण बहुत कम है।