{"_id":"143-48997","slug":"Sri-nagar-48997-143","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए पीडीपी ने प्रत्याशी तय किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए पीडीपी ने प्रत्याशी तय किए
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 17 Jun 2014 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं।
विज्ञापन
पार्टी अपने सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा चुनाव में उतारेगी। सोमवार को पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में पार्टी के राजनीतिक मामलों संबंधी कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बैठक में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती समेत तीनों सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आधिकारिक तौर पर पार्टी चंद दिनों के भीतर प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक करेगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि जद्दीबल से पार्टी इमरान अंसारी, खानियार से खुर्शीद आलम, हजरतबल से आसिया नकश और सोनवार से मोहम्मद इश्तियाक को प्रत्याशी बनाएगी।
बटमालु और बारामुला से भी प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया गया। इसके अलावा बैठक में राज्य के सियासी हालत और विरोधी दलों की गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद नेताओं को मुफ्ती मोहम्मद सईद ने अवाम से बड़े पैमाने पर संपर्क अभियान के जरिए जुड़ने और एक मजबूत सरकार देने के दावे के साथ लोगों के बीच जाने की हिदायत दी।