फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorism in j&k election

चुनाव से पहले आतंकी हरकतों में आई तेजी

Wed, 16 Apr 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 16 Apr 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
terrorism  in j&k election

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, आतंकियों ने अपनी हरकतें तेज कर दी हैं। दो दिनों में तीन हमले कर आतंकियों ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। इसलिए चुनाव पूर्ण हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


इसी बीच, सुरक्षा बलों ने भी मुस्तैदी बढ़ा दी है और आक्रामक रुख अख्तियार किया है। हाल के हमलों में भी ही सभी हमलावर आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया हो, लेकिन दो पुलिस कर्मियों के शहीद होने नुकसान जरूर हुआ है।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में बंदूक के साए में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में हिंसा जोर पकड़ चुकी है। सीमा पार बैठे आकाओं से मिले नए निर्देशों को अमलीजामा पहनाने का काम आतंकियों ने तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में आतंकी इसमें सफल भी हुए हैं। वहीं, राजनेताओं करना भी आतंकियों की प्राथमिकता में है। रविवार के बाद अब तक नेकां नेताओं पर हमले के ऐसे दो असफल प्रयास हो चुके हैं।

सुरक्षा एजेंसियों को चार आतंकियों के ढेर होने पर हालांकि, कुछ संतोष जरूर है, लेकिन एजेंसियां बेहद सक्रिय हैं। एक अधिकारी का कहना है कि ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए सुरक्षा बलों को आक्रामक रुख अपनाने के लिए कहा गया है।

सीमा पार बैठे आकाओं ने लश्कर-ए-तोयबा के आतंकियों को खूनखराबा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें हिजबुल मुजाहिदीन और अन्य आतंकी संगठन भी कूद पड़े हैं, लेकिन हम इसे कामयाब नहीं होने देंगे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक नालिन प्रभात बताते हैं कि पिछले साल जून में प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के कश्मीर दौरे से पूर्व हैदरपोरा में सेना पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ हमने उसी वक्त कार्रवाई शुरू की दी थी।


हमले में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षा बल मारने में सफल रहे थे, लेकिन मास्टर माइंड अबु कासिम अभी जिंदा है। उन्होंने कहा कि हम कश्मीर घाटी में शांतिपूर्ण चुनाव कराने में पूरी तरह सफल होंगे। यह हमारा दावा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed