{"_id":"27-48708","slug":"Jammu-48708-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की शिक्षा मंत्री जीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की शिक्षा मंत्री जीएमसी में भर्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Jun 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी की यात्रा पर आईं हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता बुकल की तबीयत खराब होने पर शुक्रवार शाम को उन्हें जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान उन्हें पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो गई थी, जिसके बाद कटड़ा से वापस जम्मू पहुंचने पर हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
इस बीच जीएमसी पहुंचने पर डाक्टरों के रवैये से मंत्री खफा नजर्र आईं, जिसके बाद डाक्टरों को मंत्री के बारे में जानकारी मिलने और अपनी गलती का अहसास होने पर उन्होंने माफी मांग ली और मामले ने तूल नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
जीएमसी के अधीक्षक डा. रविंद्र रतनपाल के अनुसार डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनके जल्द कवर होने की उम्मीद है।
वैष्णो देवी की यात्रा करने के बाद शुक्रवार को हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता बुकल सर्किट हाउस जम्मू पहुंची थीं।
डाक्टरों के अनुसार उन्हें पहले ही कुछ दिन से पेट में इन्फेक्शन की शिकायत थी, जिसके बाद अधिक गर्मी होने और यात्रा करने से उनकी हालत ज्यादा खराब हुई।
उन्हें रात करीब आठ बजे जीएमसी की इमरजेंसी लाया गया था, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इमरजेंसी के आईसीयू के एक केबिन में रखा गया। उन्हें ड्रिप लगाई गई थी और इलाज चल रहा था।