फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   protest in jammu

किश्तवाड़ में आला अधिकारियों के बीच मचा घमासान

Mon, 21 Apr 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 Apr 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
protest in jammu

पोलिंग बूथों से लौटे कुछ सरकारी कर्मचारियों ने रविवार को आईटीआई किश्तवाड़ के स्ट्रांग रूम के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चुनाव में ड्यूटी के दौरान उन्हें कुप्रबंधन का शिकार होना पड़ा।

विज्ञापन


खाने से लेकर रहने तक का बंदोबस्त उनको खुद करना पड़ा, जबकि उनको पोलिंग स्टेशनों पर दस दिन पहले ही भेज दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने के लिए एसएचओ दच्छन ने उन पर लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने शिक्षक संघ के जिला प्रधान महबूब अहमद काजी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से अपील की कि मढ़वा, वाड़वन, दच्छन और पाडर में चुनाव ड्यूटी पर भेजे गए सरकारी कर्मचारियों को हेलीकाप्टर से वापस लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब कुछ कर्मचारियों को, जिनमें दच्छन भेजे गए प्रेजाइडिंग और एक पोलिंग अधिकारी को हेलीकाप्टर से वोटिंग मशीन सहित किश्तवाड़ लाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनको 10 और 13 अप्रैल को ड्यूटी पर भेजा गया था।

कुछ पोलिंग पार्टियों को चॉपर से पोलिंग स्टेशनों तक पहुंचाया गया, लेकिन मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के बाद उनकी वापसी का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया और उनको ऊपर वाले के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनको ड्यूटी पर तो भेजा गया, लेकिन उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि थाना प्रभारी दच्छन के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सभी कर्मचारियों को किश्तवाड़ हेलीकाप्टर से पहुंचाया जाए।

प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी पहुंचे और कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि बाकी कर्मचारियों को भी लाया जाएगा। उसी समय मढ़वा से कुछ कर्मचारियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया, जिसके बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ।


शाम के समय एक प्रतिनिधिमंडल भी जिला उपायुक्त से मिला और घटना की जानकारी दी और मांग की कि इसकी जांच होनी चाहिए। इस दौरान राजेश परिहार, प्रदीप कोल, तनवीर मलिक और कई शिक्षक व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। धरने के चलते करीब दो घंटे तक मार्ग पर आवाजाही बाधित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed