फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   gang busted in jammu

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर गिरोह, लाखों का सामान बरामद

Mon, 21 Apr 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 Apr 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
gang busted in jammu

पुलिस ने सिटी साउथ क्षेत्र में हुईं चोरियों के 17 केसों को हल करने का दावा करते हुए चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ लिया। इन चोरों से करीब 25 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया। गिरोह के दो सदस्यों की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन


एसएसपी जम्मू अतुल कुमार गोयल के अनुसार छन्नी हिम्मत पुलिस थाना के दस, गंग्याल के चार, त्रिकुटानगर पुलिस थाने के तीन केसों को हल किया है। पकड़े गए सभी चोर स्थानीय हैं। इनमें तलविंदर सिंह व दीपक कुमार निवासी माडल टाउन गंग्याल, मंदीप सिंह निवासी त्रिकुटानगर शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके दो साथी राजवीर सिंह और चरनजीत सिंह निवासी माडल टाउन गंग्याल फरार हैं। उन्हें भगोड़ा घोषित करने की पुलिस ने तैयारी कर ली है और कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। उनके अनुसार चोरों के पास एक आल्टो कार भी है, जिसमें वह चोरी का सामान भरकर ले जाते थे। गिरोह के सदस्य क्षेत्र के सूने व बंद घरों को अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के अंदर रखे गिलास, कटोरी, चादर, तकिये, बैटरी, इनवर्टर, ट्रांसफार्मर, फोटोफ्रेम, मल्टी प्लग, सीपीयू, कैमरा, लेडीज कोट, कश्मीरी कोट, पशमीना शाल, जैकेट, टोस्टर, बेग, गैस सिलेंडर तक चोर नहीं छोड़ते थे। घरों से एलसीडी, टीवी, कंप्यूटर, स्टडी टेबल तक इन चोरों ने चोरी किया। चोरों से सात सौ ग्राम सोने के जेवरात भी बरामद किए।

चोरी की वारदातें शाम कृष्ण शाह, एसके मंगोत्रा, नरेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, बीबीपर्चा वाखलू, वीके शर्मा, चंद्र प्रकाश, पवन कुमार, अंशू नागपाल, शमीम अख्तर, अजय शर्मा, अशोक कुमार, गोपाल किशन, राम सिंह और दर्शन लाल के घरों में हुई हैं। इन सभी लोगों को सामान की पहचान करने के लिए बुलाया गया था।


उनकी पहचान के बाद ही पुलिस ने चोरी के सामान को सीज किया। सामान चोरी करने के बाद इसे वह कबाड़ी और सुनारों को बेचते थे। कुछ सामान जैसे तकिए, चादरें आदि बेची नहीं गई थी। इन्होंने इस सामान को अलग-अलग जगह पर रखा हुआ था और धीरे-धीरे उसे बेचते थे। चोरी हुआ अभी आधा सामान ही मिला है। अन्य दोनों चोरों के पकड़े जाने के बाद बाकी सामान को भी बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed