फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rampage in legislative council

जनरल वीके सिंह मामले पर विधान परिषद में हंगामा

Thu, 06 Mar 2014 10:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 06 Mar 2014 10:50 AM IST
विज्ञापन
rampage in legislative council

विधान परिषद में सत्र के आखिर दिन जनरल वीके सिंह मामले पर जमकर हंगामा हुआ। सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी दलों नेकां और कांग्रेस के सदस्यों में करीब बीस मिनट तक नोकझोंक होती रही।

विज्ञापन


नेकां सदस्य देवेंद्र राणा ने चेयरमैन अमृत मल्होत्रा को इस मामले में आज ही फैसला सुनाने की ताकीद तक कर दी। चेयरमैन अमृत मल्होत्रा ने कहा कि वह बंदूक की नोक पर फैसला नहीं सुनाएंगे।
विज्ञापन


प्रश्नकाल की समाप्ति के बाद राणा ने जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह का मामला उठाते हुए कहा कि विशेषाधिकार कमेटी में उठी आपत्तियों के बाद जनरल को समन करने का मामला परिषद के चेयरमैन को सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फैसला आने में बेवजह देरी हो रही है। इससे गलत संदेश जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने रियासत की राजनीति पर सवाल उठाए, वह खुलेआम घूम रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जनरल सिंह के मामले की वजह से ही विशेषाधिकार कमेटी को असंवैधानिक बताया जा रहा है। इसका मतलब तो यह है कि कमेटी ने अब तक जिन अधिकारियों को तलब किया, वह गलत था।

कांग्रेस सदस्य गुलाम नबी और रविंद्र कुमार शर्मा ने राणा का विरोध करते हुए कहा कि तय नियमों के तहत ही कमेटी मामला चेयरमैन को सौंपा गया है। नियमों के बाहर जाकर कुछ नहीं किया गया।

मामले में कांग्रेस सदस्य जहांगीर हुसेन मीर ने नेकां सदस्यों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि जनरल सिंह के साथ नरमी क्यों।

सदन में मौजूद योजना और विकास मंत्री अजय सडोत्रा ने भी कहा कि चेयरमैन के पास पूरे अधिकार हैं। वह इस मामले में फैसला सुना सकते हैं। कांग्रेस सदस्य मोंगा ने कहा कि मामला वैधानिक तरीके का है।

देवेंद्र राणा की ओर से चेयरमैन को फैसला सुनाने में जल्दी करने पर चेयरमैन अमृत मल्होत्रा ने कहा कि वह बंदूक की नोंक पर कोई फैसला नहीं सुनाएंगे। जब फैसला करना होगा करेंगे।


उन्होंने कहा कि सत्र के आखिर दिन खबरों और फोटो के लिए यह सब किया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम के दौरान विपक्षी दलों पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट और नेशनल कांफ्रेंस को कोई सदस्य सदन में नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed