{"_id":"27-44175","slug":"Jammu-44175-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनस 22.8 डिग्री: ठंड से कांपा कारगिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनस 22.8 डिग्री: ठंड से कांपा कारगिल
Jammu
Updated Tue, 11 Feb 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
रियासत का मौसम सोमवार को एक बार फिर बदल गया। इस दौरान रियासत के कुछ स्थानों पर हलकी बारिश और हिमपात दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हल्के हिमपात और बारिश के साथ पूरा दिन बादल छाने से तापमान में गिरावट रही और जम्मू के साथ-साथ श्रीनगर के दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। हालांकि रात के इस सीजन के सबसे कम तापमान माइनस 22.8 डिग्री के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा।
मौसम के इस बदलाव का जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई फर्क नहीं पड़ा और हाई-वे एकतरफा यातायात के लिए खुला रहा। सोमवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहन रवाना किए गए। मंगलवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहन रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान रियासत की उच्च पर्वतीय शृंखलाओं पर बर्फबारी, जबकि जम्मू संभाग में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। रविवार को खिली धूप के बाद सोमवार सुबह मौसम फिर बदल गया। सुबह से ही आसमान पर बादल थे।
विज्ञापन
इस दौरान पहलगाम और कुपवाड़ा में हलकी बर्फबारी, जबकि बटोत और काजीगुंड के कुछ इलाकों में हलकी बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी का सीधा असर दिन के तापमान पर हुआ।
सोमवार को जम्मू का दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री, जबकि श्रीनगर का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन को भले ही आसमान पर बादल छाए रहे हों लेकिन रविवार रात आसमान साफ रहने से रियासत के लगभग सभी स्थानों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।