{"_id":"5a1c6a164f1c1b001c8b5754","slug":"91511811606-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के कैली मंडी मैदान पर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने सरकार से एसआरओ 268 को वापस लेने की मांग की।
भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने सरकार के फैसले पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि एसआरओ 268 में बिना कोई राहत दिए सेवा मुक्त करना है। उन्होंने पीएफ, ईएसआई की सुविधा देने समेत वर्कर्स का वेतन 15 हजार तथा हेल्पर का 10 हजार मासिक करने की मांग की। उन्होंने कहा की सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हमेशा ही उपेक्षा की जाती रही है जबकि कार्यकर्ता अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखे हुए हैं। उन्हाेंने एसआरओ 268 पर कड़ा एतराज जताया और उसे वापिस लेने को कहा अन्यथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सडकों पर उतरेगी। इस मौके पर मजदूर संघ के सुभाष वर्मा, अशोक चौधरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स अध्यक्ष सवर्ण चौधरी और महासचिव नीलम शर्मा ने भी सरकार पर कई आरोप लगाए।