{"_id":"5a0a01854f1c1b6a678bb677","slug":"91510605189-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओजेके से आए व्यक्ति से सिमकार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओजेके से आए व्यक्ति से सिमकार्ड बरामद
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार को उस पार से रावलाकोट-पुंछ बस से जिले में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आ रहे लोगों की जांच के दौरान एक व्यक्ति के पास से सुरक्षाबलों को एक सिमकार्ड और एक कैमरे का मेमोरी कार्ड बरामद हुआ है। सिमकार्ड और मेमोरी कार्ड को जब्त करने के साथ उस व्यक्ति से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार देर शाम जब पीओजेके से आए 54 लोगों और उनके सामान की जांच की गई, तो इस दौरान पीओजेके से आए मोहम्मद सादिक के पास से एक पाकिस्तानी सिमकार्ड और एक मेमोरी कार्ड मिला। इस पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे अन्य यात्रियों से अलग कर काफी समय तक पूछताछ की। इस दौरान उसका कहना था कि यह सिमकार्ड एवं मेमोरी कार्ड गलती से उसके साथ आ गए हैं। इस पर दोनों चीजों को जब्त करने के बाद मोहम्मद सादिक को इस पार बसे रिश्तेदारों के यहां जाने की इजाजत दे दी गई। ब्यूरो