{"_id":"5945805a4f1c1bbd048b468c","slug":"91497727066-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की उतरी कमान में मना स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की उतरी कमान में मना स्थापना दिवस
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। सैन्य उत्तरी कमांड के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर कमांड के ध्रुव वार मेमोरियल में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें देश की सेवा करते हुए शहीद होने वाले सेना के जवानों और अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तरी कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेेंट जनरलडी अनबु मुख्य मेहमान थे।
कार्यक्रम के आरंभ में लेफ्टिनेंट जनरल सहित कई अधिकारियों व जवानों ने ध्रुव वार मेमोरियल पर पर सेना के शहीद अधिकारियों व जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नार्दन कमांड की 46 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। सेना के अधिकारियों नेे बताया कि 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत हासिल करने के बाद 17 जून 1972 में सैन्य उत्तरी कमांड को स्थापित किया गया था। तब से आज तक उत्तरी कमांड देश की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है। उत्तरी कमांड पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का भी डट कर सामना कर रहा है। सियाचिन में बेहद खतरनाक मौसम में भी जवान देश की सेवा में डटे हुए हैं। 1999 के करगिल युद्ध में जीत हासिल करने में सैन्य उत्तरी कमांड ने अहम भूमिका निभाई गई थी। आर्मी कमांडर सैन्य उत्तरी कमांड डी अनबु ने जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जवानों और अधिकारियों के धीरज, दृढ़ता, कर्तव्य व बहादुरी की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। मुश्किल हालात और मौसम में काम करने वाले जवानों की भी प्रशंसा की।