{"_id":"5a132dc54f1c1b4e718b4732","slug":"81511206341-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने गाय को बनाया शिकार
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बसोहली। कसबे में तेंदुए का आतंक इतना बढ़ चुका है कि लोग दिन के समय में भी बाहर निकलने से कतराते हैं। तेंदुए द्वारा मवेशियों को अपना शिकार बनाने का सिलसिला भी जारी है। ताजा मामला बसोहली के रैहण गांव का है, जहां विगत रात तेंदुए ने एक गाय को शिकार बना डाला, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर सिंह की गाय पर हमला कर तेेंदुए ने उसे अपना शिकार बना डाला, जिससे मवेशियों के मालिक और स्थानीय नागरिक काफी भयभीत है, और उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं, पशु पालकों ने तेंदुए के डर से मवेशियों को जंगलों, खेतों में चराना भी कम कर दिया है। कुडेरा, तिरडी, बटाडा, शांति घाट बसोहली, और रंजीत सागर झील के साथ लगते इलाके मे तेंदुआ अपने एक बच्चे के साथ घूमता नजर आ रहा है। हालांकि, इस बारे में वन्य जीव विभाग के अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार अवगत करवाया गया, मगर नतीजा शून्य ही रहा।