{"_id":"5a551c444f1c1b4a018b6aaa","slug":"71515527236-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने की थी मोहम्मद कासिम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने की थी मोहम्मद कासिम की हत्या
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नए साल के पहले दिन माहौर में संदिग्ध परिस्थिति में मोहम्मद कासिम की हुई मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। उसकी हत्या पत्नी ने ही की थी। पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।
गौरतलब है कि पुलिस को मोहम्मद कासिम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने तत्काल धारा 174 के तहत केस को दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसएसपी ताहिर सज्जाद भट्ट ने केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन डीएसपी माहौर मुजिब उर रहमान भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। इसमें चसाना के एसएचओ अली इमरान को भी शामिल किया गया था। एसआईटी ने क्षेत्र में डेरा डाला और केस की जांच शुरू की। इस दौरान शक का दायरा मृतक की पत्नी के आसपास आने लगा। बाद में पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक की पत्नी साबजान हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि मोहम्मद कासिम का के साथ उसकी किसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान गुस्से में उसने पत्थर से वार कर दिया। कई वार करने से उसकी मौत हो गई। बाद में वह मौके से फरार होकर घर आ गई। पुलिस ने उसके खिलाफ अब धारा 302 के तहत केस को दर्ज कर लिया है।