{"_id":"5a132dc14f1c1b74698bce61","slug":"71511206337-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से पेपर मिल के गोदाम में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से पेपर मिल के गोदाम में भड़की आग
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। नगरी चौकी के अधीन पड़ते सकता चक क्षेत्र में एक पेपर मिल के गोदाम में सोमवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग के कारण गोदाम में रखा सारा सामान चपेट में आ गया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, सारा सामान जलकर राख हो गया था। नुकसान की रिपोर्ट रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है।
दमकल विभाग के अनुसार सकता चक में टीके पेपर मिल के गोदाम में सोमवार की सुबह चार बजे के करीब गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग की सूचना दमकल विभाग को फोन पर मिली और टीम को तैयार कर मौके पर भेजा गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिल के मालिक नितिन महाजन के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लग गई। सुबह करीब साढे़ तीन बजे उन्हें मिल में काम कर रहे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी तो उन्होंने गोदाम आने से पूर्व दमकल विभाग को इसकी सूचना दी थी। गोदाम पहुंचने तक आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंची गोदाम में रखा सारा सामान राख हो चुका था।
उन्होंने कहा कि गोदाम में आफिस रिकार्ड, फर्नीचर, पैकिंग सामान, अनपैक्ड सामान राख हो गया है। दमकल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।