{"_id":"5a0a017d4f1c1bec538bcec3","slug":"71510605181-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ता जम्मू नहीं बनने देंगे: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ता जम्मू नहीं बनने देंगे: डीजीपी
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। राज्य के डीजीपी एसपी वैद ने सोमवार को पुंछ का पहला दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर स्थित डाक बंगला में क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों एवं मांगें सुनीं। यहां लोगों ने पाक गोलाबारी से होने वाली परेशानियां बताईं। साथ ही नियंत्रण रेखा पर बसे क्षेत्रों के युवाओं के लिए पुलिस में विशेष भर्ती, एसपीओ को स्थायी करने, नए एसपीओ की भर्ती करने सहित कई मांगें रखीं।
अपने संबोधन में वैद ने कहा कि मुझे इस बात का अफसोस है कि डीजीपी बनने के सात आठ महीनों बाद में आपके पास आया हूं। लेकिन अपना जम्मू का दौरा पुंछ से शुरू किया है। इससे यह बात सिद्ध होती है कि पुंछ का हमारे लिए क्या महत्व है। बाकी आप जो जानते हैं कश्मीर के हालत के कारण वहां अधिक समय लगाना पड़ता है। अब वहां के हालात भी बदले हैं। पत्थरबाजी की घटनाएं कम हुई हैं। कई बडे़ आतंकी मारे गए हैं। अब हालात पहले से बेहतर है। जहां तक पाक गोलाबारी की बात है तो केंद्र एवं राज्य सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है कि नियंत्रण रेखा पर पांच किलोमीटर क्षेत्र में बंकर बनवाए जाएं और दो दिन पहले केंद्र से गृह मंत्रालय की टीम भी आई थी। एसपीओ की भर्ती की जहां तक बात है तो गृह मंत्रालय के निर्देश पर 24 अगस्त के बाद एसपीओ भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। जैसे ही रोक हटेगी तो यहां पर भी भर्ती की जाएगी। इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि हमने आते ही एक काम शुरू किया है वह एंटी ड्रग्स कैंपेन और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियानों में तेजी लाई है, क्योंकि हम पंजाब की तरह जम्मू को उड़ता जम्मू नहीं बनने देंगे। डीजीपी ने पुंछ पुलिस लाइन में नइ इमारत का उद्घाटन करने के साथ ही पुलिस दरबार लगा कर जवानों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर उनके साथ आईजीपी एसडी एस जमवाल, एसएसपी राजीव पांडे, डीएसपी डीआर मोहन शर्मा, एसडीपीओ मेंढर रियाज इकबाल तांत्रे, एसडीपीओ सुरनकोट असगर मलिक भी उपस्थित रहे।