फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   आतंक के खिलाफ एकजुटता की जरूरत

आतंक के खिलाफ एकजुटता की जरूरत

Wed, 12 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
आतंक के खिलाफ एकजुटता की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में नेकां कार्यकर्ताओं ने बाजुओं पर काली पट्टियां बांधकर रेजीडेंसी रोड पर डेढ़ घंटे धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। पार्टी नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ सभी से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, वह सिर्फ आतंकवाद है और आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। धरने में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं। प्रांतीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि यात्रियों पर आतंकी हमले की पार्टी कड़ी भर्त्सना करती है। अमरनाथ यात्रा कश्मीरियत की निशानी रही है, लेकिन आतंकियों ने निर्दोष यात्रियों पर गोलियां बरसाकर साबित कर दिया है कि वह कश्मीरियत के नाम पर सिर्फ स्वार्थ सेंक रहे हैं। उन्हें मुसलिम और कश्मीरी हितों से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन आतंकवादी कश्मीरी मूल्यों को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सकते हैं। देश विरोधी ताकतें राज्य में सांप्रदायिक सौहार्र्द बिगाड़ने की हमेशा कोशिशें करती रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार को सुरक्षा खामियों को ढूंढकर आगामी अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने पर काम करना चाहिए। इस दौरान अनंतनाग में आतंकी हमले में मारे गए यात्रियों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। धरने में पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, अजय कुमार सडोत्रा, सतवंत कौर डोगरा, पीर मुश्ताक अहमद बुखारी, रतन लाल गुप्ता, ठाकुर रशपाल सिंह, बाबू राम पाल, ठाकुर कश्मीरा सिंह, शेख बशीर अहमद, बृजमोहन शर्मा, सतपाल लखोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed