{"_id":"5945806a4f1c1bbd048b4692","slug":"61497727082-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर में योग शिविर आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर में योग शिविर आज से
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर (ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार से नगर में एक चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में सुबह पांच बजे से सात बजे तक लगा करेगा, जिसमें पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी और योग प्रशिक्षक अंग्रेज सिंह लोगों को योग और प्राणायाम का अभ्यास करवाएंगे।
सिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रचार करना है। ताकि 21 जून को तहसील मुख्यालय के इस शिविर में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर योग का लाभ लें। वहीं दूसरी तरफ रामकोट तहसील की प्रभारी शबनम खजूरिया अपनी टीम के साथ गांव-गांव में विशेष योग शिविर लगा कर लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जागरूक कर रही हैं। नगरोटा गुजरू में एक विशेष बैठक का आयोजन कर योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई।