{"_id":"5715d0344f1c1bf66e8b4dbb","slug":"6-government-employee-suspended-to-provoke-kashmiri-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को भड़काने पर 6 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को भड़काने पर 6 सरकारी कर्मचारी सस्पेंड
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:59 AM IST
सार
- कुपवाड़ा में आज भी रहेगी पाबंदी, चार घंटे की रहेगी ढील
- हंदवाड़ा चौक से बंकर को हटाने पर किया जाएगा विचार : डीसी
विज्ञापन
श्रीनगर में कई इलाकों में हुए उग्र प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों पर पथराव के लिए युवाओं को भड़काने के आरोप में छह सरकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इस बीच मंगलवार को भी पाबंदियां लगाने का फैसला लिया गया है। सुबह 8 से 12 बजे तक ढील दी जाएगी। डीसी राजीव रंजन ने बताया कि इस दौरान हालात ठीक रहे तो ढील जारी रखने का फैसला लिया जा सकता है लेकिन सब हालातों पर निर्भर है।
विज्ञापन
इसके साथ ही घटना के लिए डीसी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि विभिन सरकारी विभागों के 6 कर्मचारी युवाओं को पथराव के लिए उकसाते रहे और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करते रहे। इस आधार पर उन्हें निलंबित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में समयबद्ध जांच के आदेश दिए हैं। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि हंदवाड़ा चौक में स्थित सेना का बंकर पहले दिन से प्रदर्शन का केंद्र बना रहा। इस बंकर को सेना द्वारा खाली किये जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए सेना की 15 कोर के जीओसी को लिखा है। न सिर्फ इस बंकर को लेकर बल्कि जिले के सभी बंकरों को लेकर विचार करने को कहा गया है जिनकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना से सबक लेना चाहिए।