{"_id":"59480fd04f1c1b31668b46d6","slug":"51497894864-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न मनाने वाले अलगाववादियों पर कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न मनाने वाले अलगाववादियों पर कार्रवाई की मांग की
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जीत को लेकर अलगाववादियों के जश्न की लोक विकास दल ने कड़ी निंदा की है। लोक विकास दल के पदाधिकारियों का कहना है कि अलगाववादियों को लेकर राज्य सरकार की चुप्पी भी कई तरह के सवाल खड़ी करती है।
लोक विकास दल की बैठक का आयोजन अध्यक्ष विक्रम सिंह सलाथिया के नेतृत्व में हुआ। विक्रम सलाथिया ने कहा कि पाकिस्तान की जीत को लेकर अलगाववादियों ने रात को सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया। भारत की धरती पर इस तरह की हरकतों को किसी कीमत पर भी सहन नहीं किया जाना चाहिए। अलगाववादियों ने एक बार फिर से देशद्रोही होने का सबूत दिया है। पाकिस्तान का गुणगान करने वालों के लिए भारत के लिए कोई स्थान नहीं है। इन सभी को सरकार को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तो अलगाववादियों पर अपनी तरफ से नकेल कस रही है, लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक नीति स्पष्ट नहीं की और राज्य सरकार लंबे समय से चुप्पी साध कर बैठी है। केंद्र सरकार को ऐसे देशद्रोहियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर सुनील सिंह, राम कुमार, रवि, अत्तर सिंह, कुलदीप, राकेश कुमार, यशवीर व अन्य मौजूद थे।