{"_id":"5944339b4f1c1b1d0f8b48ab","slug":"51497641883-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्र में जल्द बनेंगे बंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्र में जल्द बनेंगे बंकर
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नौशेरा।
शुक्रवार को नौशेरा के एसडीएम हरबंस लाल शर्मा ने नौशेरा के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में नुकसान झेलने वाले परिवारों का हाल लिया। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र में पक्के बंकर व लड़ोका में प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्टाफ बढ़ाने की मांग की। लोगों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही क्षेत्र में 120 पक्के बंकर बनवाए जाएंगे और प्राइमरी हेल्थ सेंटर में दो दिनों में स्टाफ की कमी पूरी की जाएगी। इस दौरान एसडीएम हरबंस लाल ने लाम, पुखरणी, लड़ोका, कलसियां, भवानी, झांगड़ आदि का दौरा किया। उनके साथ डाक्टर गोविंद शर्मा बीएमओ, बरनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।